Sonia Gandhi convenes Congress Parliamentary Party meeting on July 14, Adhir Ranjan's leave from Leader of Opposition possible

    Loading

    नई दिल्ली: संसद के मानसूत्र सत्र (Parliament Monsoon Session) से पहले कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव की ख़बर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने 14 जुलाई को संसदीय दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी कई बड़े निर्णय ले सकती है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष इस दौरान लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chaoudhary) को हटाकर किसी और को पार्टी का नेता बना सकती है। 

    वन मैन वन पोस्ट

    कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, वर्चुअल माध्यम से आयोजित होने वाली इस बैठक लोकसभा में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में अंतिम निर्णय होने की संभावना है। इसी के साथ, ‘वन मैन वन पोस्ट’ फॉर्मूले को देखते हुए लोकसभा की टीम में अन्य बदलाव भी संभव हैं। 

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नए नेता के लिए कई सांसदों का नाम चल रहा है। जिसमें गौरव गोगोई का नाम सबसे पहले चल रहा है। गौरव को राहुल गांधी का बेहद खास माना जाता है। इसी के साथ उनको सोनिया गांधी का भी समर्थन मिला हुआ है। जिसके कारण संसदीय दल के नेता के तौर पर उनका पड़ला भारी नजर आरहा है। 

    चीफ व्हिप भी बदलेगा  

    संसदीय दल के नेता के साथ साथ कांग्रेस पार्टी लोकसभा में चीफ व्हिप का बदलना तय माना जा रहा है। सूत्रों  अनुसार शशि थरूर या मनीष तिवारी इन दोनों में से किसी एक को नया चीफ व्हिप बनाया जा सकता है।