इस दिन लगने वाला है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें कैसा रहेगा इसका असर

ज्योतिष के अनुसार, 14 दिसंबर को लगने वाला ये सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लग रहा है।

  • 14 दिसंबर को है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
  • जानें क्या होगा भारत पर असर

Loading

Surya Grahan 2020: धार्मिक रूप से भले ही ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता लेकिन वैद्यानिक तौर पर इसे खगोलीय घटना मानते है। इस साल का आखिरी ग्रहण 14 दिसंबर को सोमवार के दिन लगने वाला है। इस साल का आखिरी ग्रहण 14 दिसंबर 2020 से शुरू होकर 15 दिसंबर 2020 तक रहेगा। 14 दिसंबर को लगने वाला  यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि (Scorpio) और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगने वाला है। इस राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि 14 दिसंबर तारीख को लगाने वाला यह ग्रहण 15 दिनों के अंदर लगने वाला दूसरा ग्रहण होगा।  इससे पहले 30 नवंबर को चंद्रमा ग्रहण लगा था।  इसके बाद अब  मार्गशीर्ष की अमावस्या पर सूर्य ग्रहण होगा। 

भारतीय समयानुसार, 14 दिसंबर को लगने वाला यह ग्रहण शाम को 7 बजकर 3 मिनट से शुरू हो कर रात 12 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा।  इस ग्रहण की अवधि तकरीबन  5 घंटे की होगी। यह ग्रहण  प्रशांत महासागर, अटलांटिक, दक्षिणी अफ्रीका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका और हिंद महासागर में दिखाई देगा। 14 दिसंबर को होने वाला यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।  दरअसल, यह ग्रहण शाम को होगा जिस कारण भारत में नजर नहीं आएगा।  भारत में नजर ना आने की वजह कोई भी शुभ कार्यों पर पाबंदी नहीं होगी। इसका मतलब भारत में इस समय सूतक के नियम (Sutak Kaal) नहीं माने जाएंगे। सूतक काल मान्य ना होने के चलते पूजा-पाठ वर्जित होगी और  मंदिरों के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे।  

बता दें, इस साल तक़रीबन 6 ग्रहण लगे थे जिसमें 2 सूर्य ग्रहण और 4 चंद्र ग्रहण शामिल है।  इस साल का पहले ग्रहण 21 जून को लगा था जोकि सूर्य ग्रहण को था। पहले सूर्य ग्रहण हो गया दूसरा ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा। भूगोल वैज्ञानिक के  अनुसार, यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।