solar eclipse
Representational Photo

    Loading

    इस साल का पहला सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) 10 जून 2021 को लगने वाला है। यह 2021 साल का पहला सूर्यग्रहण है इसके पहले साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई को लगा था। इस साल में कूल चार ग्रहण लगने है। 2 सूर्यग्रहण और 2 चंद्रग्रहण है। ग्रहण का महत्व वैज्ञानिक होने के साथ ही धार्मिक और ज्योतिष महत्व भी होता है। 2021 का पहला सूर्यग्रहण 10 जून को समय दोपहर के 1 बजकर  42 मिनट से शुरू होकर शाम के 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। यह 10 जून को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक रूप से दिखाई पड़ेगा।

    किन-किन देशों में दिखेगा सूर्यग्रहण

    10 जून को लगने वाला सूर्यग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक, उत्तरी कनाडा, रूस और ग्रीनलैंड में पूर्ण रूप से दिखाई पड़ेगा। 

    सूतक काल

    यह सूर्यग्रहण भारत में आंशिक रूप से दिखाई पड़ेगा। जिस  वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सूतक काल वहीं मान्य होता है जहां पर ग्रहण दिखाई देता है।  

    आगे लगने वाले ग्रहण

    – 19 नवंबर 2021 को चंद्र ग्रहण- साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को करीब 11.30 बजे लगेगा, जो कि शाम 05 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर में देखा जा सकेगा।

    – 4 दिसंबर 2021 को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। जो देश के अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा।