Number of Corona virus infected cases increased to 83 in Bihar

मुंबई.देश में फैले कोरोना वायरस से भारत में अब तीसरी मौत हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह मरीज हाल ही में सऊदी अरब से महाराष्ट्र के बुलढाणा में लौटा था। मृतक की उम्र 71 बताई जा रही

Loading

मुंबई. देश में फैले कोरोना वायरस से भारत में अब तीसरी मौत हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह मरीज हाल ही में सऊदी अरब से महाराष्ट्र के बुलढाणा में लौटा था। मृतक की उम्र 71 बताई जा रही हैं। 
 
 
अस्पताल के अधिकारी ने दी जानकारी के अनुसार मृतक मधुमेह और उच्च रक्तचाप का मरीज था। इसलिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया था। इस दौरान शनिवार की सुबह मृतक में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें बुलढाणा के जनरल अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। हालांकि कोरोना वायरस के जाँच की रिपोर्ट आने से पहले ही मरीज की मौत हुई। 
 
 

बता दें कि, कोरोना वायरस ने चीन समेत पूरी दुनिया में कहर मचाया हैं। इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक में कोरोना से 76 वर्षीय बुजुर्ग की पहली मौत हुई थी। जिसके बाद दिल्ली में 68 वर्षीय महिला की कोरोना से दूसरी मौत हुई। और अब महाराष्ट्र के बुलढाणा में 71 वर्षीय बुजुर्ग की तीसरी मौत हुई हैं।