तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के CM, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई 

    Loading

    देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand) के नए मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने शपथ ले ली है। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (Bebi Rani Maurya) ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ज्ञात हो कि, कल मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

    प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई 

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीरथ सिंह को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “वह अपने साथ विशाल प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव लाता है। मुझे विश्वास है कि आप के नेतृत्व में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।”

    जल्द ही बाकी मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण 

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, ” हम सब तीरथ सिंह रावत को बधाई देने आए हैं। उन्हें हमारी शुभकामनाएं हैं। एक साल का जो वक्त उन्हें मिला है उसका अच्छे से जनता के लिए इस्तेमाल करें। जल्द ही बाकी मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण होगा।”

    बने राज्य के 10वें मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही तीरथ सिंह रावत राज्य के 10वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। 2002 में जब राज्य का गठन हुआ है। इन 18 साल में राज्य को नौ मुख्यमंत्री मिल चुके हैं। एनडी तिवारी ने राज्य के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उत्तराखंड के इतिहास की बात की जाए तो अब तक कोई भी मुख्यमंत्री पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है।

    उत्तर प्रदेश के विधायक से उत्तराखंड का मुख्यमंत्री

    तीरथ सिंह रावत मौजूदा समय में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से सांसद हैं। नौ अप्रैल 1964 को पौड़ी गढ़वाल के सिनोरी गाँव में जन्मे तीरथ ने भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपनी राजनीति शुरू की थी। वह उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष थे। 1997 में वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य बने। वहीं 2002 में राज्य बनने के बाद वह पहले शिक्षा मंत्री बने। तीरथ चार बार विधायक रह चुके हैं, साथ ही वह उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।