नयी दिल्ली. आज जहाँ भारत में महानवमी और विजयादशमी की धूम है। वहीं इस पावन अवसर पर PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देशवासियों को महानवमी और विजयादशमी (Dussehra) की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी को मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो। वहीं PMमोदी के अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत अन्य नेताओं व मंत्रियों ने भी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रषित कि हैं ।
PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा कि, “देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।” इसके साथ ही उन्होंने विजयादशमी कि भी शुभकामनाएं देशवासियों को दी हैं।
देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो। pic.twitter.com/fKYiHARytG
— Narendra Modi (@narendramodi) October 25, 2020
सभी देशवासियों को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई प्रेरणा लेकर आए।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 25, 2020
नाथूला में मौजूद होंगे राजनाथ करेंगे आज शस्त्र पूजा
इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी विजयादशमी की शुभकामनाएं समस्त देशवासियों को दी है। उन्होंने अपने ट्वीट कर कहा कि, “सभी देशवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। आज के इस पावन अवसर पर मैं सिक्किम के नाथूला क्षेत्र में जाकर भारतीय सेना के जवानों से भेंट करूंगा एवं शस्त्र पूजन समारोह में भी मौजूद रहूंगा।”
सभी देशवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज के इस पावन अवसर पर मैं सिक्किम के नाथूला क्षेत्र में जाकर भारतीय सेना के जवानों से भेंट करूँगा एवं शस्त्र पूजन समारोह में भी मौजूद रहूँगा।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 25, 2020
इन सबके बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी विजयादशमी की शुभकामनाएं सभी को प्रेषित करते हुए कहा है कि, “विजय अंततः सत्य की ही होती है, आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएँ।”
विजय अंततः सत्य की ही होती है।
आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएँ।#HappyDussehra
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 25, 2020
आइये देखते हैं अन्य बड़े नेताओं के ट्वीट :
मंत्राक्षरमयीं लक्ष्मीं मातृणां रूपधारिणीम्
नवदुर्गात्मिकां साक्षात् कन्यामावाहयाम्यहम्।।जगत्पूज्ये जगद्वन्द्ये सर्वशक्तिस्वरुपिणि।
पूजां गृहाण कौमारि जगन्मातर्नमोस्तु ते।।नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज विधि-विधान से कन्या-पूजन का पुनीत कार्य संपन्न हुआ।
कन्या देवियों को नमन! pic.twitter.com/bwvP2FKOAH
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 25, 2020
समस्त देशवासियों को ‘महा नवमी’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/NgcCNZpU7q
— Amit Shah (@AmitShah) October 25, 2020
सभी देशवासियों को दशहरा की बधाई और शुभकामनाएं। यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है । मेरी कामना है कि हर्ष और उल्लास का यह त्यौहार, महामारी के प्रभाव से सबकी रक्षा कर देशवासियों में समृद्धि व खुशहाली का संचार करे।
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 25, 2020
समस्त देशवासियों को विजयादशमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। #vijyadashmi pic.twitter.com/oCN81hPjGM
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) October 25, 2020
समस्त देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/XVQLzXo3sA
— BJP (@BJP4India) October 25, 2020
अधर्म पर धर्म की जीत, अन्याय पर न्याय की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, दशहरा के इस पावन अवसर पर आपको एवं आपके पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ! pic.twitter.com/PNssfgvvdh
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 25, 2020
अधर्म पर धर्म की विजय..
रावण पर श्रीराम की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयदशमी (दशहरा) की हार्दिक शुभकामनाएं…#HappyDussehra pic.twitter.com/73M5jbN2AC— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) October 25, 2020