TV actor Karan Mehra arrested of complaint of wife Nisha Rawal, know the whole matter
Image:Twitter

    Loading

    मुंबई: जानेमाने टीवी एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) को मुंबई पुलिस ने बीती रात अरेस्ट कर लिया गया। बताया जा रहा है कि, मेहरा को घरेलू झगड़े मामले में उनकी अभिनेत्री पत्नी निशा रावल की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला में केस दाखिल कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। करण मेहरा फेमस टीवी सीरियल, ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नैतिक (Naitik) के किरदार से भी जाने जाते हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, करण मेहरा (Karan Mehra) को घरेलू झगड़े मामले में गिरफ्तार करने के बाद उन्हें रात भर पुलिस स्टेशन में ही रहना पड़ा। बता दें कि, करण और निशा के बीच अनबन की खबरें काफी समय से आ रही हैं। लेकिन अब पति-पत्नी के बीच ये मामला काफी बढ़ गया है।

    सूत्रों के अनुसार, निशा ने मुंबई पुलिस में करण के खिलाफ झगड़ा करने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।