महाराष्ट्र: उदयनराजे भोसले जा सकते हैं राज्यसभा

मुंबई, महाराष्ट्र में एक नये राजनीतिक समीकरण के अनुसार छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले राज्यसभा भेजे जाने की खबर है। ख़बरों के अनुसार बीजेपी मुंबई, अब की राज्य सभा चुनाव में उदयनराजे को

Loading

मुंबई, महाराष्ट्र में एक नये राजनीतिक समीकरण के अनुसार छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले  राज्यसभा भेजे जाने की खबर है। ख़बरों के अनुसार बीजेपी मुंबई, अब की राज्य सभा चुनाव में उदयनराजे को अपने ट्रम्प कार्ड के रूप में देख रही है। वैसे भी बीजेपी महाराष्ट्र में वापस सत्ता के गलियारों में आने के लिए मराठाओं को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहती है एयर इस काम के लिए  उदयनराजे सर्वोपयुक्त है। 

विदित हो कि उदयनराजे पीछे 2019  मई में लोकसभा पहुंचे थे। आपको को बता दें कि उन्होंने बीते  2019 को 14 सितंबर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) छोड़ दी थी। उन्होंने फिर अक्टूबर 2019 को ही बीजेपी में  शामिल हुए थे। लेकिन  सतारा लोकसभा सीट से उपचुनाव में वे एनसीपी उम्मीदवार श्रीनिवास पाटिल से भारी अंतर से हारे थे। 

वैसे उदयनराजे के लिए सतारा थोड़ा कठिन हो सकता है। यह सच है की  उनके पूर्वजों ने कभी इस हिस्से में शासन किया था। लेकिन एनसीपी के पाटिल के हाथों से उप-चुनाव में मिली हार ने भोसले के समीकरण कुछ जटिल तो जरूर किये हैं। यह भी प्रासंगिक है कि कभी उनके राजनीतिक गुरु रहे शरद पावर ने इसी  सतारा में चुनावों से एन चार दिन पहले, मूसलाधार बारिश में एक जनसभा को सम्बोधित किया था। जिसमे उन्होंने यह तक कहा था की उदयनराजे भोसले का चयन एक बड़ी भूल थी और उन्होंने लोगो से पाटिल को वोट देने का भी आग्रह किया था।