81.79 lakh population of 16 districts affected by flood in Bihar

Loading

नई दिल्ली. जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बृहस्पतिवार को बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए एक ‘मेडिसिन वैन’ को हरी झंडी दिखाई। जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार दिल्ली स्थित ठाकुरद्वारा ट्रस्ट ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 15 लाख रुपये की दवाइयां उपलब्ध कराई हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए करीब 2,000 कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। मंत्री ने ठाकुरद्वारा ट्रस्ट में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी भूरे लाल और उनके सहयोगियों की समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा की सराहना की। बिहार में बाढ़ के कारण नौ लोगों की मौत हो गयी है। राज्य के 16 जिलों में 66 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं। (एजेंसी)