उद्घाटन | PM मोदी: 'आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट' होगा परंपरा के साथ आधुनिकता का अदम्य प्रतीक | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटDecember, 07 2020

PM मोदी: ‘आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट’ होगा परंपरा के साथ आधुनिकता का अदम्य प्रतीक

ऑटो अपडेट
द्वारा- Rahul Goswami
सीनियर कंटेन्ट राइटर
12:47 PMDec 07, 2020

क्या क्या कहा अब तक PM मोदी ने

12:38 PMDec 07, 2020

क्या कह रहे हैं PM मोदी

12:36 PMDec 07, 2020

दिल्ली-मेरठ के बीच 14 लेन का एक्सप्रेस-वे होगा शुरू: PM मोदी

PM मोदी अभी कहा कि, " आधुनिक सुविधाएं और आधुनिका कनेक्टीविटी मिलने से अब पश्चिमी यूपी का सामर्थ्य और बढ़ रहा है। देश का पहला रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम मेरठ से दिल्ली के बीच अब बन रहा है। दिल्ली-मेरठ के बीच 14 लेन का एक्सप्रेस-वे भी जल्द ही इस क्षेत्र के लोगों को सेवा देने लगेगा। पहले देश के इंफ्रा सेक्टर की एक बड़ी दिक्कत हमेशा से ये रही थी कि नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा तो हो जाती थी लेकिन उसके लिए पैसा कहां से आएगा, इस पर कभी ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता था। हमारी सरकार ने नई परियोजनाओं की शुरुआत करने के साथ ही, उसके लिए आवश्यक धनराशि के इंतजार पर भी अपना ध्यान दिया है।"

12:33 PMDec 07, 2020

आधुनिक सुविधाओं के चलते पश्चिमी यूपी का सामर्थ्य बढ़ा: PM मोदी

12:29 PMDec 07, 2020

आगरा की पुरातन पहचान हमेशा रही मुखर: PM मोदी

PM मोदी अभी  कहा कि, "आगरा की अपनी पुरातन पहचान तो हमेशा रही है, अब इसमें आधुनिकता का नया आयाम भी जुड़ जायेगा, सैकड़ों वर्षों का इतिहास संजोए ये शहर अब 21वीं सदी के साथ कदमसे कदम  मिलाने के लिए तैयार हो रहा है। आपको बता दूँ कि, आगरा में स्मार्ट सुविधाएं विकसित करने के लिए पहले ही लगभग 1,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।"

 

 

12:24 PMDec 07, 2020

क्या कह रहे हैं PM मोदी

12:24 PMDec 07, 2020

PM मोदी: मेट्रो प्रोजेक्ट परंपरा के साथ आधुनिकता का प्रतीक

PM मोदी ने आज अपने भाषण में कहा कि आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट परंपरा के साथ आधुनिकता का प्रतीक होगा।

 

12:22 PMDec 07, 2020

PM मोदी दे रहे अपना भाषण

Loading

आगरा. आज PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आगरा मेट्रो रेल (Agra Metro Rail) परियोजना के निर्माण कार्य का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर रहे हैं। दो कॉरिडोर वाले इस भव्य प्रोजेक्ट के जरिए अब सैलानियों को बड़ी मदद मिलेगी। अब इस परियोजना के जरिए टूरिस्ट स्पॉट जैसे ताजमहल, आगरा फोर्ट, सिकंदरा को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से जोड़ा जाएगा। आज आगरा के 15 बटालियन PAC परेड ग्राउंड में इसका उद्घाटन कार्यक्रम किया जा रहा है ।

 

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.