11 मिलियन से ज्यादा को लगा टीका, चार राज्यों में 75 प्रतिशत से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को लगे टीके

    Loading

    नई दिल्ली: देश में शुरू टीकाकरण (Vaccination) को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्रालय (Central Health Ministry) के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी (Manohar Agnani) ने कहा, “आज शाम 6 बजे तक 1,14,24,094 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स (Health Worker And Front line worker) को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इनमें स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 75,40,602 है, वहीं कुल 38,83,492 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली खुराक के साथ कवर किया गया है।”

    अगनानी ने कहा, “अभी ताज जितने स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगा है, उनमें 64,25,060 को पहली खुराक दी गई है। वहीं 11,15,542 को दूसरी खुराक दी है।”

    चार राज्यों में 75 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण

    अगनानी ने कहा, “4 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनमें लक्षद्वीप, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं। जिन्होंने 75% से अधिकस्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीके की पहली खुराक दी है।” 

    उन्होंने कहा, “इन चार के अलावा, 8 राज्य हैं, जिन्होंने 75% से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीका लगाया  है। जिनमें बिहार, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश हैं।” 

    50 प्रतिशत से अधिक   

    उन्होंने कहा, “वहीं दस ऐसे राज्य और केंद्रशासित प्रदेश है, जिन्होंने 50 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों कर फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया है। जिनमें दादरा और नगर हवेली, त्रिपुरा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, यूपी, झारखंड, जम्मू और कश्मीर और हरियाणा शामिल है। 

    चार राज्यों में 50 प्रतिशत से काम टीकाकरण

    अगनानी ने कहा, “4 राज्य हैं ऐसे भी हैं, जिन्होंने पहली खुराक के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के 50% से कम कवरेज किया है।  यह राज्य नागालैंड, पंजाब, चंडीगढ़ और पुदुचेरी हैं।”