Vikas Dubey Case: Now STF DIG Anant Dev will be questioned

  • ख़बरों के अनुसार 10 कॉन्स्टेबलों को चौबेपुर पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित किया गया।
  • IGP कानपुर मोहित अग्रवाल: पुलिस स्टेशन के सभी कर्मियों को जांच के दायरे में।

Loading

कानपुर,  एक तरफ जहाँ उत्तरप्रदेश प्रशासन भगोड़े अपराधी विकास दुबे को पकड़ने में आकाश पाताल एक किये हुए है वहीं अब स्पेशल टास्क फोर्स यानी कि STF के DIG  अनंत देव पर भी अब जांच बैठ गई है।  दूसरी तरफ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस पुरे प्रकरण में नजर जमाये बैठे हैं और साथ ही उनका यह भी पूछना है  कि अपराधी विकास दुबे की जब पहले भी शिकायतें आ चुकी थीं, तो तब कार्रवाई क्यों नहीं की गई थी। 

आपको बता दें कि बीते गुरुवार 2 जुलाई की रात को कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू निवासी कुख्यात अपराधी विकास दुबे को उसके गांव पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था।जिसमें एक क्षेत्राधिकारी, एक थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक आम नागरिक घायल हुए थे। पहली मुठभेड़ में अपराधी पुलिसकर्मियों के हथियार भी छीन ले गये थे , जिनमें एके-47 रायफल, एक इंसास रायफल, एक ग्लाक पिस्टल तथा दो नाइन एमएम पिस्टल शामिल हैं। इस मुठभेड़ के कुछ घंटे बाद हुई दूसरी पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने दो अपराधियों को मार भी गिराया था और उनके पास से लूटी गयी एक पिस्टल भी बरामद की थी। 

वहीं अब उक्त मामले में जांच की आंच  STF के DIG अनंत देव तिवारी पर भी पहुँच चुकी है।  कहा यह भी जा रहा है कि अपराधी विकास दुबे की शिकायतों पट अनंत देव आँख मुंड के बैठे रहे जिसको लेकर योगी आदित्यनाथ भी सकते में है।  इस बीच एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। इसमें बातचीत सुनने पर समझ आता है कि पुलिस विभाग के ही लोग किसी वरिष्ठ अधिकारी से चौबेपुर, बिल्हौर वगैरह में कानून-व्यवस्था सही न होने की शिकायत कर रहे हैं।  

विदित हो कि मुठभेड़ के चार दिन बीत जाने के बाद भी अपराधी विकास दुबे अभी तक फरार है।  वहीं यूपी पुलिस अब तक 100 से ज़्यादा जगहों पर दुबे की तलाश में दबिश दे चुकी है।  अब उसे पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान की पुलिस से भी मदद मांगी गई है।  अब तक विकास के 50 से ज़्यादा करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। 

चूँकि अब विकास दुबे मामला तुल पकड़ता जा रहा है वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अब इस मामले पर नजर जमाये बैठे हैं।  चाहे जो हो लेकिन यह मन जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के कुछ बड़े लोग शायद इस प्रकरण में लिप्त है और फिलहाल DIG  अनंत देव इसकी पहली कड़ी हैं।