सोशल मीडिया अक्सर कई तरह के वीडियो सामने आते है। जिसमें कभी इंसान की आपस में लड़ाई तो कभी जानवरों के भिड़ने का वीडियो वायरल होता है। अक्सर ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता है। इसी कड़ी में एक ऐसा ही वीडियो फिर से सामने आया है, जिसमें सांप और नेवले की जमकर लड़ाई होती है। सांप और नेवले की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा हैं।
हम सभी इस बात को जानते है की सांप और नेवले की कभी नहीं जमती दोनों एक दूसरे के जान के दुश्मन हमेशा से बने रहते हैं। अगर अचानक कभी दोनों एक दूसरे के सामने आ जाये तो एक दूसरे की जान लेने पर आमादा हो जाते हैं। सांप और नेवले का वीडियो में देखकर आप सभी डर जायेगे। वीडियो में देख सकते हैं कि सांप और नेवला एक दूसरे के आमने सामने एक दूसरे को घूर रहे है।
النمس مع وجبة المفضله pic.twitter.com/RtesvhgLZz
— عالم الحيوانات المفترسة (@em4g1) March 27, 2021
फिर दोनों भीड़ जाते हैं। कभी नेवला सांप पर अटैक करता है तो कभी सांप नेवले को फुंकारता है। दोनों एक साथ एक दूसरे पर हमला करते है। हमले के बाद नेवला सांप की पूछ को बार बार पीछे से काटता है। लेकिन सांप तभी जल्दी से भाग कर अपने बिल में घुस जाता है। तभी सांप के पीछे नेवला भी उसकी बिल के तरफ भागता है। लेकिन नेवला सांप के बिल में घुसने में नाकाम हो जाता है और सांप बच जाता है।