Assembly Election 2021 Live | बंगाल और असम में बंपर वोटिंग, शाम पांच बजे तक दोनों राज्यों में क्रमशः 71.62% और 77.99% मतदान | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटMarch, 27 2021

बंगाल और असम में बंपर वोटिंग, शाम पांच बजे तक दोनों राज्यों में क्रमशः 71.62% और 77.99% मतदान

ऑटो अपडेट
द्वारा- Rahul Goswami
सीनियर कंटेन्ट राइटर
द्वारा- Ravi Shukla
कॉन्टेंट राइटर 
18:00 PMMar 27, 2021

ममता बनर्जी किम जोंग उन की नीति अपना रही 

हमला (सौमेंदु अधिकारी की कार पर) ममता बनर्जी की हताशा को दर्शाता है। वह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की शैली का अनुसरण कर रही है। वह अपने विरोधियों को जीवित नहीं देख सकती है और आतंक का चेहरा बन गई है। वह निश्चित रूप से 2 मई को रवाना होंगी: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह

17:55 PMMar 27, 2021

शाम 5 बजे तक 71.62% और 77.99% मतदान

असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण में क्रमशः शाम 5 बजे तक 71.62% और 77.99% मतदान दर्ज किया गया:  भारत का चुनाव आयोग।

15:27 PMMar 27, 2021

PM नरेन्द्र मोदी तोड़ रहे चुनावी प्रोटोकॉल : ममता

15:26 PMMar 27, 2021

सौमेंदु अधिकारी की कार पर हुए हमले के बाद BJP पहुंची चुनाव आयोग

14:24 PMMar 27, 2021

BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के पिता ने भी डाला वोट

14:22 PMMar 27, 2021

TMC का गंभीर आरोप: बूथ के पास खाने का सामान बांट रहे BJP कार्यकर्ता

TMC ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के रामनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 16 के बाहर BJP कार्यकर्ताओं द्वारा खाने की टिफिन बांटे जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इतना ही नहीं TMC की ओर से बांकुड़ा जिले के चट्टना विधानसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी के पोलिंग एजेंट को बूथ में प्रवेश नहीं करने देने का भी आरोप लगाया है।

14:02 PMMar 27, 2021

असम: रिपोन बोरा ने भी डाला वोट

13:38 PMMar 27, 2021

अब तक बंगाल में 51.53% तो असम में 43.88 % मतदान

अगर अभी दोपहर 1.18 बजे तक के हालात देखें तो  बंगाल में 51.53 % वोटिंग हो चुकी है। वहीं असम में 1.18 बजे तक ही 43.88% मतदान हुआ है।

13:26 PMMar 27, 2021

TMC सांसद नुसरत ने ट्वीट कर बीजेपी पर कसा तंज

Load More

Loading

नयी दिल्ली.  आज पश्चिम बंगाल (West Bengal) और असम (Assam) विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha) के पहले चरण की वोटिंग होनी है। इसके तहत आज जहाँ बंगाल के 5 जिलों की 30 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे, वहीं असम की 47 सीटों के लिए मतदान होगा। इस बार चुनाव आयोग ने वोट डालने का समय भी बढ़ा दिया है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने जमकर प्रचार करना शुरू कर दिया। सभी पार्टियां एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रही है और अपने वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रहीं हैं। इस बीच शनिवार को बंगाल और असम में पहले चरण के वोट डाले जाएंगे। बंगाल में आठ चरणों में और असम में तीन चरणों में मतदान होने है। दोनों राज्यों में पहले चरण में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 1।54 करोड़ से अधिक है।

बंगाल में 30 सीटों पर चुनाव:

शनिवार को पहले चरण में होने वाले चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिनमें से अधिकतर सीटें एक समय नक्सल प्रभावित रहे जंगलमहल इलाके में आती हैं। भाजपा जंगलमहल क्षेत्र से बड़ी जीत की उम्मीद कर रही है। बता दें कि साल 2019 में हुए आम चुनाव में इस क्षेत्र की अधिकतर सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। आज शनिवार को पहले चरण में पुरुलिया की नौ, बांकुड़ा की चार, झाड़ग्राम की चार, पश्चिमी मेदिनीपुर की छह सीटों के अलावा पूर्वी मेदिनीपुर की सात सीटों पर मतदान होगा, जिसे भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है।जंगलमहल क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। चुनाव आयोग ने यहां केन्द्रीय बलों की लगभग 684 कंपनियों को तैनात किया है, जो 10,288 मतदान केन्द्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी।

वहीं झाड़ग्राम में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 11 अर्धसैनिक कर्मियों को तैनात किया गया है। अन्य जिलों में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर औसतन छह सुरक्षाकर्मी तैनात किया जाएंगे। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया, “झाड़ग्राम के सभी 1,307 मतदान केन्द्रों को वाम चरमपंथ प्रभावित घोषित किया गया है। हमने मतदान केन्द्रों की निगरानी के लिये ही केन्द्रीय बलों की 127 कंपनियां तैनात करने का निर्णय लिया है।” बता दें कि राज्य में अब तक हुए किसी भी चुनाव में एक मतदान केन्द्र पर पहली बार इतने सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जा रही है।

आज पश्चिम बंगाल में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6:30 बजे तक चलेगा। पश्चिम बंगाल में पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 191 में से 19 उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं 2 उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनकी कुल संपत्ति 500 रुपये बताई गई है।

असम में 47 सीटों पर चुनाव:

इधर असम में पहले चरण में होने वाले चुनाव के दौरान जहाँ 47 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में अधिकतर सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा-एजीपी गठबंधन, कांग्रेस नीत विपक्षी महागठबंधन और नवगठित असम जातीय परिषद (एजेपी) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। 47 सीटों के लिए कुल 295 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए मतदान का एक घंटा समय यहाँ भी बढ़ाया गया है।

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.