नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जो खासा चर्चा का विषय बन जाते हैं। ताजा वीडियो भी कुछ ऐसा ही है जिसने एक बार फिर साफ कर दिया है कि अगला विश्व युद्ध पानी को लेकर ही होगा। दरअसल ताजा वीडियो में दो पड़ोसन पानी भरने को लेकर आपस में भीड़ जाती है। दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ जाती है की दोनों एक दुसरे पर टूट पड़ती है।
बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब पर राजस्थानी वाइब्स नामक चैनल ने साझा किया है। वीडियो में साफ दिख रहा है चौराहे पर लगे नल से पानी भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ जाता है कि नीली और लाल कलर की साड़ी में दिख रही महिलाएं एक दुसरे को अपने-अपने हंडे से मारने लगती हैं। इस वीडियो पर यूजर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
देखें वायरल वीडियो-
इस वीडियो को आप देखेंगे तो पता चलेगा की लड़ाई शुरू करने वाली लाल साड़ी में दिख रही महिला बाद में कमजोर पड़ जाती है। नीली साड़ी में दिख रही महिला उसे खूब मारती है। थोड़ी देर बाद कुछ महिलाएं बीच में आकर मामले को शांत कराती हैं। यह वीडियो कहां का है इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है।