जानिए कब और क्यों मनाया जाता है ‘विश्व दूध दिवस’, क्या है इसका इतिहास और महत्व?

    Loading

    -वैष्णवी वंजारी 

    दूध यह खादयुक्त पदार्थ हमारे मानवीय जीवन में बेहद मत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा वैश्विक खाद्य के रूप में दूध के महत्व को चिन्हित करने और डेयरी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 01 जून को ”विश्व दुग्ध दिवस” (World Milk Day-2021) मनाया जाता है। इस वर्ष दुग्ध दिवस की 21 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। पिछले वर्ष यह दिवस “एन्जॉय डेरी रैली” (Enjoy Dairy Rally) के साथ मनाया गया, जो कि 29 मई 2020 को शुरू हुआ था और जिसका समापन विश्व दूध दिवस यानी 01 जून 2020 को हुआ। बता दें कि, एक मुहीम के तहत हर साल ‘विश्व दूध दिवस’ मनाया जाता है। पिछले वर्ष 20वीं वर्षगांठ पर लोगों को दूध के पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित डेयरी के लाभों के प्रति जागरूक किया गया था। 

    गौरतलब हो कि, दूध के सेवन से हमारे शरीर को कई सारे लाभ होते है साथ ही आवश्यक पौषक तत्वों की प्राप्ति होती है। दूध (Milk) के महत्व को समझने और लोगों को इसके लाभों के प्रति जागरूकत करने हेतु हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में आज भी कई सारे लोग ऐसे हैं, जिन्हें दूध नहीं मिल पाता है जिससे कि उनके शरीर में पोषण की कमी रह जाती है। चलिए जानते हैं विश्व दुग्ध दिवस का महत्व के बारे में…

    ‘विश्व दूध दिवस’ का इतिहास

    संयुक्त राष्ट्र के खाद्य औऱ कृषि संगठन मंत्रालय द्वारा इस दिन की शुरुआत वर्ष 2001 में  की गई थी। बीते वर्षों में इस दिवस के आयोजन में 70 से अधिक देशों ने भाग लिया था। कई देशों में दूध के महत्व को समझने के लिए कई सारे कार्यक्रमों का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जाता है। गौरतलब हो कि, भारत में 26 नवंबर को ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

    दूध में पाए जाते हैं ये पोषक तत्व

     दूध में कई सारे पोषक तत्व होते हैं, इसमें विटामिन- ई, डी, के और ए पाया जाता है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम, आयोडीन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, राइबोफ्लैविन भी दूध में पाए जाते हैं इसलिए बचपन से ही दूध का सेवन बच्चों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है और बुजुर्गों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी इसका सेवन आवश्यक होता है।

    दूध सेवन करने के फायदे 

    •  कब्ज की समस्या से राहत मिलती  है।
    •  ऊर्जावान बनाये रखने केलिए दूध कारगर साबित होता है।  
    •  गले के फायदेमंद है।
    •  अनिंद्रा की समस्या से राहत मिलती है।
    •  तनाव दूर करने के लिए फायदेमंद है।
    • हड्डियों को मजबूती मिलती है।