Lit Firecrackers
File Photo

    Loading

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पुलिस के नाक के नीचे चल रहे अवैध पटाखा फैक्ट्री में दर्जनों लोगों के मौत की खबर सामने आई है। दरसल हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी से मात्र 250 मीटर पर अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद आग लग गई। सीएनजी गैस पंप से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित इस बारूद के कारखाने में बीते शनिवार को भीषण विस्फोट हो गया था। जिसमें 12 मजदूरों की मौत हो गई और 21 मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं। इन घायलों को अस्पताल में ले जाया गया है, जहां इनमें पांच की हालत बहुत ही नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

    बताया जा रहा है कि, मेरठ निवासी दिलशाद खान की रूही इंडस्ट्रीज के नाम से यह कंपनी रजिस्टर है। फैक्ट्री ने सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने के लिए लाइसेंस लिया था। लेकिन फैक्टरी में पिछले तीन महीने से बारुद की खेप से पटाखा बनाया जा रहा था। किराए पर ली गई इस फैक्ट्री में बारूद में अन्य रसायन मिलाकर पटाखा बनाने के समय यह धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार कि, देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई। जिसमें भीषण आग लगने से लोगों की जान चली गई। फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए कुछ भी फायर एक्युप्मेंट नही था।

    इस हादसे में हुए मृतकों के शरीर की पहचान में बड़ी मुश्किल की वजह से अबतक पहचान नही हो पाई है। बताया जा रहा है करीब 500 वर्ग मीटर के दायरे में बने टिन शेड के निचे अवैध रूप से यह मौत का कारोबार चल रहा था। लेकिन पुलिस स्टेशन नजदीक होने के बावजूद यूपी पुलिस को जानकारी नही थी। अब इस घटना में हुए मौत का जिम्मेदार कौन है यह अहम सवाल है। पिलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मृतकों का शिनाख्त कर उनके परिजन को उनके शव सौपेंगी। फैक्ट्री के मलिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।