SHRADHHA
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. श्रद्धा मर्डर केस (Shrdhha Murder Case) जांच की रफ़्तार अब बढ़ गई है। इसी क्रम में एक और अहम गवाह को अब दिल्ली बुलाया गया है। ऐसी भी जानकारी मिली है कि पुलिस ने अब श्रद्धा के पूर्व रिपोर्टिंग मैनेजर करण को दिल्ली पूछताछ के लिए बुलाया  है। ऐसा माना जा रहा है कि, करण के पास आफताब को लेकर कई जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारी हो सकती है। ऐसे में वह बता सकता है कि, आफताब श्रद्धा को पीटता था और इस वजह से उसे अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। इसी करण ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में श्रद्धा की काफी मदद की थी।

    श्रद्धा ने आफताब के खिलाफ  दर्ज कराई थी FIR

    वहीं अब श्रद्धा मर्डर केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, श्रद्धा ने बीते 2 साल पहले नवंबर 2020 में पुलिस में आफताब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही श्रद्धा ने अपनी इस लिखित शिकायत में आफताब से अपनी जान को खतरा बताया था। साथ ही श्रद्धा ने दावा किया था कि, आफताब उसके शरीर के टुकड़े टुकड़े करने की भी संगीन धमकी देता रहता है । श्रद्धा ने ये शिकायत मुंबई के तूलिंज पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी।

    पता हो कि, इससे पहले राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट ने बीते मंगलवार को श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब पूनावाला की पुलिस हिरासत अब अगले 4 दिन के लिए बढ़ा दी थी। वहीं दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने इसकी जांच को फिलहाल पुलिस से CBI को ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका को भी खारिज कर दी थी। दरअसल मामले पर कोर्ट का कहना था कि, हमें इस दलील पर विचार करने का एक भी अच्छा कारण नहीं मिला है।