file- photo
file- photo

    Loading

    पटना: बिहार (Bihar)  में निकाय चुनाव (elections) के पहले चरण का मतदान रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। 20 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग (Election Commission) के अनुसार पहले चरण में कुल 59.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें 57.34 प्रतिशत पुरुषों और 59.33 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है। इसके साथ ही 21287 प्रत्याशियों का भविष्य EVM में बंद हो गया है। 

    मतदान को लेकर मतदाताओं में सर्वाधिक जागरूकता अरवल जिले में देखी गई, जहां 67.71 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि सबसे कम बांका में 45.78 प्रतिशत वोट पड़े। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि पिछली बार जिन जिलों में रविवार को चुनाव हुए थे वहां 65 फीसदी तक मतदान हुआ था। 

    इसके साथ ही 37 जिलों के 156 नगर निकायों में 3658 पदों पर भर्ती की गई। इसमें वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद, मुख्य पार्षद के पद शामिल हैं। पहले चरण में 68 नगर परिषदों और 88 नगर पंचायतों में मतदान हो चुका है। यह पहला मौका था जब  नगर निकाय चुनाव में  हर मतदाता ने तीन-तीन मत डाले है। 

    राज्य चुनाव आयोग के अनुसार चुनाव में लगभग 11 हज़ार 500  पुलिस पदाधिकारियों, मतदान केन्द्रों पर कुल 42085 हजार पुलिस बल तैनात थे। मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वाले कुल 128 लोगों पर कर्रवाई की गई है। फिलहाल वोटिंग की गिनती 20 दिसंबर को होगी। फिलहाल प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है।