Corona Death, PTI
File Photo

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 597 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, दो मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य की कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,64,977 और मृतक संख्या 1,48,513 पर पहुंच गई है। यह जानकारी शुक्रवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

XBB.1.16 के 1112 मामले

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 752 लोग कोरोना से उबरे हैं। इसी के साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 80,11,747 हो गई है। वर्तमान में राज्य में 4,717 एक्टिव केस है। वहीं, राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.12% और मृत्यु दर 1.81% बना हुआ है। वर्तमान में COVID-19 का प्रमुख रूप ओमिक्रॉन XBB.1.16 है। राज्य में इस वैरिएंट के कुल 1112 मामले इस पाए गए हैं। जबकि, 8 मौतें हुईं है।

उल्लेखनीय है कि एक जनवरी से अब तक महाराष्ट्र में कोरोना से 95 मौतें हुई हैं। इसमें से 72.63 फीसदी मृतक 60 साल से ऊपर के थे। मृत व्यक्तियों की कुल संख्या में से 87 प्रतिशत को सह-रुग्णता (पहले से कोई बीमारी) थी। जबकि, 13 प्रतिशत को कोई सह-रुग्णता नहीं थी।

राज्य में आज 15,261 लोगों की कोरोना टेस्ट हुई। जिसमें 12,714 टेस्ट सरकारी प्रयोगशालाओं में हुई। जबकि, 2,397 टेस्ट निजी प्रयोगशालाओं में हुई। वहीं, 150 सेल्फ टेस्ट हुई। राज्य में अब तक 8,69,67,964 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 81,64,977 (09.39%) पॉजिटिव पाए गए हैं।

एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग जारी

कोरोना की स्थिति को देखते हुए राज्य के मुंबई, पुणे और नागपुर हवाई अड्डों पर 24 दिसंबर 2022 से ही विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सभी यात्रियों का थर्मली स्कैन किया जा रहा है और कोविड के लिए 2% रैंडम सैंपल लिए गए हैं।

मुंबई में 135 नए केस

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, मुंबई में पिछले 24 घंटे के भीतर 135 नए मामले सामने आए और एक की मौत हुई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,162,592 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या 19,764 पर पहुंच गई है। शहर में आज 225 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,141,805 हो गई है। फिलहाल शहर में 1,023 एक्टिव मरीज है। मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 90 कोरोना मरीज भर्ती हैं, इनमें से 35 ऑक्सीजन पर हैं।