Queensland Murderer Arrested
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली : शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने क्वींसलैंड (Queensland) में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला (Australian Woman)की कथित रूप से हत्या करने के बाद 2018 से फरार चल रहे 38 वर्षीय आरोपी राजविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी की इस आरोपी को पकड़वाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने एक मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया था। 

    दरअसल, राजविंदर सिंह (Rajwinder Singh) पर आरोप है कि उसने चार साल पहले समुद्र तट पर एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं बल्कि यह शख्स महिला की हत्या करने के बाद वहां से फरार होकर भारत आ पहुंचा। आपको बता दें कि शख्स ने टोया कॉर्डिंगली (24) नाम की महिला की हत्या अक्टूबर 2018 में किया था। 

    शख्स ने महिला की हत्या उस वक्त की जब वो केयर्न्स से 40 किलोमीटर दूर वांगेटी बीच पर अपने कुत्ते को घुमा रही थी। बता दें कि भारत ने पहले ही पिछले साल मार्च में उसके प्रत्यर्पण आदेश की मंजूरी दे दिया था। जानकारी के मुताबिक महिला की हत्या कर राजविंदर सिंह अपनी पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर भारत के लिए निकल पड़ा था।

    जिसके बाद से ही उसके भारत में ही रहने का अनुमान लगाया जा रहा था। इसी कारण से ऑस्ट्रेलियाई पुलिस नें उसे पकड़ने में मदद करने वाले के लिए दस लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के इनाम की घोषणा की थी। जिसके बाद अब आखिरकार आरोपी  दिल्ली पुलिस के हांथो पकड़ा जा चुका है।