shrdhha
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड (Shrdha Murder Case) के मुख्य और एकलौते आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Poonawala) को अब 13 दिन का न्यायायिक हिरासत में तिहाड़ जेल (Tihar Jail) भेज दिया है। जानकारी के अनुसार इस समय आफताब तिहाड़ जेल के सेल नंबर- 4 में बंद है। वहीं आरोपी आफताब की निगरानी का विशेष ध्यान भी रखा जा रहा है। 

    मिली खबर के अनुसार, आफताब के लॉकअप के पास CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं। इस तरह से उस पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। इतना ही नहीं आफताब की निगरानी में सुरक्षा गार्ड्स भी ड्यूटी लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि उसने शनिवार रात में पुलिस के सामने ही अपना खाना भी खाया। फिलहाल आफताब तिहाड़ जेल के सेल नंबर- 4 में बंद है। इसे सेपरेट सेल कहा जाता है, क्योंकि इसमें सिर्फ एक कैदी को ही रखा जाता है। वहीं अब सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में ही आफताब को खाना मिलेगा। इस तरह से आफताब अब पूरे समय जेल के अधिकारियों के रडार पर रहेगा।

    जानकारी दें कि, दिल्ली पुलिस के पास रिमांड के लिए सिर्फ 14 दिन का ही समय था, जो बीते शनिवार को खत्म हो गया। वहीं आफताब को मेडिकल के लिए अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया था, जहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को 13 दिन न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है।

    पता हो कि, आफताब को बीते 12 नवंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और फिर उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। फिर 17 नवंबर को उसे फिर कोर्ट में पेश किया गया और उसकी हिरासत अवधि 5 दिनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। बीते मंगलवार को ही उसकी पुलिस हिरासत, एक बार चार दिन के लिए बढ़ा दी गई थी।

    गौरतलब है कि, मुंबई की श्रद्धा वॉल्कर आफताब के साथ दिल्ली के महरौली में एक फ्लैट में लिव इन में रह रही थी। वहीं आफताब ने बीते 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। जिन्हें रखने के लिए उसने एक फ्रिज भी खरीदा था। इसके बाद वह रोज रात में शव के टुकड़े को महरौली स्थित जंगल में फेंकने जाता था। उसने ऐसा करीब 20 दिन तक किया था। इसी आफ़ताब को अब 13 दिन का न्यायायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।