नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के अहमदनगर (Ahmednagar) के एक सरकारी अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों पर शोक जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
अहमदनगर के एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित 10 मरीजों की मौत हो गई। एक मरीज की हालत गंभीर है। इस आईसीयू खंड में कोविड-19 के रोगियों को भर्ती किया गया था।
महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुए लोगों की मृत्यु से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/BXu7wG46CN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2021
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”(एजेंसी)