terrorist
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली. पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर टिप्पणी के मामले में आतंकी संगठन अल कायदा इन द सबकांटिनेंट (AQIS) की एंट्री हो गई है। अल कायदा एक चिट्‌ठी जारी कर भारत की राजधानी दिल्ली, मंबई, यूपी और गुजरात में आत्मघाती हमले की धमकी दी है। इस चिट्‌ठी पर 6 जून 2022 की तारीख है। यह चिट्‌ठी सोशल मीडिया में वायरल है।

    अल कायदा इन द सबकांटिनेंट ने एक चिट्‌ठी में धमकी जारी करते हुए कहा है कि, “कुछ दिन पहले हिंदुत्व के प्रचारक ने टीबी डिबेट के दौरान इस्लाम धर्म का अपमान किया था। उनके बयानों से दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंची।”

    अल कायदा ने कहा, “वे हमारे पैगंबर की गरिमा के लिए लड़ने के लिए गुजरात, यूपी, बॉम्बे और दिल्ली में खुद को उड़ाने के लिए तैयार हैं। भगवा आतंकवादियों को अब दिल्ली, बॉम्बे, यूपी और गुजरात में अपने अंत का इंतजार करना चाहिए। वे न तो अपने घरों में और न ही अपनी गढ़वाली सेना की छावनियों में शरण पाएंगे। यदि हम अपने प्यारे पैगंबर का बदला नहीं लेते हैं तो हमारी माताएं हमसे वंचित हो सकती हैं।”

    अल कायदा ने आगे कहा कि, “हम उन लोगों को मार देंगे जो हमारे पैगंबर का अपमान करते हैं और हम अपने शरीर और हमारे बच्चों के शरीर के साथ विस्फोटक बांधेंगे ताकि उन लोगों को उड़ाया जा सके जो हमारे पैगंबर का अपमान करने की हिम्मत करते हैं। (उन्हें) कोई माफी या क्षमादान नहीं मिलेगा, ना ही शांति और सुरक्षा उन्हें बचाएगी और यह मामला निंदा या दुख के किसी भी शब्द के साथ बंद नहीं होगा।”

    अल कायदा  ने चिट्‌ठीमें भारत पर कब्जा करने वाले हिंदुत्व आतंकवादियों का उल्लेख करते हुए कहा कि, “हम अपने पैगंबर की गरिमा के लिए लड़ेंगे, हम दूसरों से अपने पैगंबर के सम्मान के लिए लड़ने और मरने का आग्रह करेंगे।”

    उल्लेखनीय है कि, पुरे देश में वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर चर्चा शुरू है। वहीं, 27 मई को नुपुर शर्मा एक नेशनल टेलीविजन न्यूज चैनल में डिबेट के लिए गई थी। जहां, उन्होंने ने बहस के दौरान आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नूपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं (पैगंबर मोहम्मद) का जिक्र किया। शर्मा पर आरोप है कि, उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। इसके बाद, कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कुछ मुस्लिम देशों ने इसका विरोध किया। विवाद बढ़ने पर भाजपा ने रविवार को नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था और दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

    इस मुद्दे पर पहले 57 मुस्लिम देशों के संगठन इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने विरोध जताया। इसके बाद कुछ अरब देशों ने भारतीय उत्पादों का बहिष्कार शुरू कर दिया। साथ ही ईरान, इराक, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान, यूएई, जॉर्डन, अफगानिस्तान, बहरीन, मालदीव, लीबिया, इंडोनेशिया, तुर्की, मलेशिया और पाकिस्तान ने भी बयान का विरोध किया है।