Rahul gandhi
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट (India Gate) पर जलने वाली अमर जवान ज्योति (Amar Jawan Jyoti) का आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय होगा। रिपोर्ट के अनुसार आज दोपहर अमर जवान ज्‍योति का एक हिस्‍सा नैशनल वॉर मेमोरियल ले जाया जाएगा। फिर दोपहर 3.30 बजे दोनों लौ का विलय समारोह किया जाएगा। इंडिया गेट इसे हटाने को लेकर सियासी संग्राम शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग देशप्रेम और बलिदान नहीं समझ सकते।

    ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने कहा कि बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते- कोई बात नहीं…हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे!

    राहुल गांधी का ट्वीट-

    गौर हो कि तीन वर्ष पूर्व 25 फरवरी 2019 को देश के प्रधानमंत्री ने नैशनल वॉर मेमोरियल का उद्घाटन किया था। यहां 25 हजार 942 सैनिकों के नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखे गए हैं। अमर जवान ज्‍योति राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट के नीचे स्थित है।