Amarnath Yatra
File Photo

    Loading

    जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रा में लगातार मौसम खराब होने के चलते अमरनाथ यात्रियों को बड़े परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज जैसे ही अमरनाथ यात्रा शुरू हुई प्रशासन की तरफ से फिर रुका दिया गया है। खबर है कि, फिर से मौसम बहुत ही खराब हो गया था, जिसके चलते प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इसके पहले बादल फटने और बाढ़ आने से बड़ा हादसा हुआ और कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इसलिए बीते प्राकृतिक आपदा की दुर्घटना को देखते हुए प्रशासन कोई रिस्क नही ले रहा है। आपको बता दें कीसी भी आपदा से निपटने के लिए प्रशासन चुस्त दुरुस्त है। अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टिकोण से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएसएफ और स्थानीय प्रशासन को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।

    आपको बता दें कि, अमरनाथ में हुई घटना में अब तक, करीब 84 तीर्थयात्री सुरक्षित बचाया गया है। लेकिन अभी भी 40 श्रद्धालु लापता बताएं जा रहें हैं, जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर युद्ध स्तर पर खोजबीन जारी है। आज प्रशासन ने बताया कि, पंजतरणी बेस कैंप से श्रद्धालुओं को जत्था आज बाबा बर्फानी के गुफा के लिए नहीं निकल पाया है। पंजतरणी और अमरनाथ गुफा के पास जोरदार बारिश होने के चलते यह फैसला लिया गया है।

    गौरतलब है कि, बीते 8 जुलाई की शाम बाबा बर्फानी गुफा के पास में बादल फटने इलाके में बाढ़ जैसे हालात हो गए थें। इस घटना में करीब 16 श्रद्धालुओं काल की गाल में समा गएं थें। इसके अलावा करीब 100 से अधिक भक्तों के घायल होने की खबर सामने आई थी। ऐसे में प्रशासन किसी प्रकार का रिस्क नही लेना चाहती है। मौसम खराब होने की अवस्था में तुरंत यात्रा रोक दी जा रही है। मौसम जैसे ही सही हो रहा है, वैसे ही फिर से यात्रा शुरू कर दी जाती है।