Bihar Education Department

    Loading

    बिहार: अपनी शिक्षा (Education) को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाले बिहार (Bihar) में अब एक और विवाद (Controversies) खड़ा हो गया है। कक्षा 7वीं के पेपर में कश्मीर को अलग देश बताया गया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। बिहार के माध्यमिक विद्यालयों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत परीक्षा चल रही है कक्षा 7वीं के पेपर में एक प्रश्न पूछा गया कि पांच देशों जिसमे चीन, नेपाल, इंग्लैंड, कश्मीर और भारत के लोगों को क्या कहा जाता है?  इसके बाद यह प्रश्न पत्र लीक हो गया और इसपर जमकर विवाद शुरू हो गया है। 

    जानकारी के अनुसार बिहार के किशनगंज जिले में यह कारनामा सामने आया है। शिक्षा विभाग कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानता है। बिहार शिक्षा बोर्ड द्वारा सरकारी स्कूलों के लिए 7 वीं के पेपर में लिखा गया है कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं बल्कि अलग देश है। अपने इस कारनामे के बाद बिहार शिक्षा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में है।  

    पूछा गया सवाल 8 नंबर का था इसमें पूछा गया कि चीन के लोगों को क्या कहा जाता है? नेपाल के लोगों को क्या कहा जाता है? इंग्लैंड के लोगों को क्या कहा जाता है? कश्मीर के लोगों को क्या कहा जाता है ?और भारत के लोगों को क्या कहा जाता है? यहां सवाल उठता है कि कश्मीर तो कोई देश नहीं है तो यह प्रश्न कैसे तैयार किया गया है?