shopian
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. दक्षिण कश्मीर (Kashmir) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां शोपियां (Shopian)के छोटेपोरा इलाके में आतंकियों ने एक सेब के बाग में लोगों पर गोलियां चलाईं है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया है। 

    मिली जानकारी के अनुसार, शोपियां के छोटेपोरा इलाके में आतंकियों ने एक सेब के बाग में काम कर रहे दो कश्मीरी पंडितों भाइयों पर गोलियां चलाईं है। इसमें एक की मौत हो गई और दूसरा भाई घायल है। मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

    गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले यहां के बांदीपोरा (Bandipora) जिले के सदुनारा गांव में कुछ अज्ञात हमलावरों ने बीते  शुक्रवार तड़के एक मजदूर की गोली मार कर जघन्य हत्या कर दी थी। उक्त मजदूर बिहार के मधेपुरा जिला का रहने वाला था। उसकी पहचान मोहम्मद अमरेज (19 साल) के रूप हुई थी।

     पता हो कि, बीते दिनों केंद्र सरकार ने सदन में बताया था कि, जम्मू-कश्मीर में बीते 2017 से 5 जुलाई 2022 तक 28 प्रवासी मजदूरों की हत्या आतंकवादियों ने की है। इनमें सबसे ज्यादा बिहार के 7 मजदूर मारे गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के 2 और झारखंड के 1 मजदूर की हत्या हुई है।