नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) से मिली सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां पुलिस ने एक भिखारी महिला से रेप (Rape) करने वाले 3 आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है। मामले पर पुलिस ने बताया कि। आरोपियों ने महिला को पहले जमकर शराब पिलाई। इसके बाद उसके साथ बारी-बारी 3 दिनों तक रेप किया। घटना पर पेनामालुरु थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच भी जारी है। फिलहाल घटना के विवरण का इन्तजार है।
जानकारी दें कि, इससे करीब 11 दिन पहले, बिहार के मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में रामलीला देखने गई एक गूंगी किशोरी से दो युवकों द्वारा गैंग रैप मामले के एक और फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दरअसल यहां 2 युवकों ने मिल कर पहले गूंगी किशोरी को दारू पिलाई फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था, उसके बाद उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फ़ेंक दिया था।
इसी तरह के ऐसे ही एक कांड में बीते 2021 में, उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक महिला को शराब पिलाकर उससे गैंगरेप करने के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार, उक्त महिला मायके जा रही थी तभी गांव का एक शख्स उसे छोड़ने की बात कह कर ले गया और रास्ते में शराब पिलाकर उसका रेप किया था। बाद में 2 अन्य युवकों ने भी उससे साथ रेप किया था।