
ठाणे: ओडिशा रेल हादसे ( Odisha Train Accident) को लेकर रविवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे पर राजनीतिक दलों को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। सरकार को जो कदम उठाने थे वे उठाए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओडिसा के बालासोर में हुए रेल हदसे पर सरकार ने अपनी ओर से पूरा सहयोग करने का काम किया है। घटना के क्या कारण रहे उसकी जांच होगी। अभी घायलों की मदद करना प्राथमिकता है। राजनीतिक दलों को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। इस हादसे में सरकार को जो कदम उठाने थे वे उठाए गए हैं। उन्होंने कहा इस हादसे में जो हमारे बीच नहीं नहीं, उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाए हैं। सरकार उनके परिवार को 10- 10 लाख रुपए अनुदान देगी।
#WATCH सरकार ने अपनी ओर से पूरा सहयोग करने का काम किया है। घटना के क्या कारण रहे उसकी जांच होगी। अभी घायलों की मदद करना प्राथमिकता है। राजनीतिक दलों को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। इस हादसे में सरकार को जो कदम उठाने थे वे उठाए गए हैं: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ठाणे,… pic.twitter.com/4I0xKF9Dc0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2023
बता दें, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इस समय महाराष्ट्र दौरे पर हैं। उक्त बातें उन्होंने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीडिया से कही। वह महाराष्ट्र में बीते गुरुवार से हैं।