PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

Loading

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव करते हुए किरेन रीजीजू (Kiren Rijiju) की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया। रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) का प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। मंत्रालय में बदलाव होते ही किरेन रिजिजू के बाद अर्जुन राम मेघवाल ने भी अपना ट्विटर बायो अपडेट कर दिया।   

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi,) की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है। बयान में कहा गया है कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार किरेन रीजीजू को सौंपा गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे थे। मेघवाल वर्तमान में संसदीय कार्य राज्यमंत्री और संस्कृति राज्यमंत्री हैं।अर्जुन राम मेघवाल ने अपना ट्विटर बायो बदल दिया क्योंकि उन्हें एमओएस लॉ एंड जस्टिस के रूप में स्वतंत्र प्रभार मिला।  

बयान में कहा गया है, ‘‘पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार किरेन रीजीजू को सौंपा गया है।” केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे थे। मेघवाल वर्तमान में संसदीय कार्य राज्यमंत्री और संस्कृति राज्यमंत्री हैं। बयान के अनुसार, मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। 

मंत्रालय में बदलाव के बाद किरेन रीजीजू ने कहा कि कानून मंत्री के रूप में काम करना सम्मान की बात, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए काम करने को लेकर आशान्वित हूं। रीजीजू ने प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, अन्य न्यायाधीशों और विधि अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।