Assam: Seven more people killed in floods, 1.5 million residents affected

    Loading

    गुवाहाटी: असम में बाढ़ (Assam Floods) की स्थिति में सोमवार को थोड़ा सुधार हुआ, हालांकि, एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में बताया गया कि राज्य के 22 जिले और साढ़े छह लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 

    असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, कछार जिले के सिलचर में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही, राज्य में इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 25 हो गई। 

    राज्य में नागांव सबसे बुरी तरह प्रभावित है जहां 3.51 लाख से अधिक लोग संकट झेल रहे हैं। प्राधिकरण के अनुसार इस समय राज्य के 1,709 गांव जलमग्न हैं और 82,503 हेक्टेयर में फैली फसल नष्ट हो गयी है। (एजेंसी)