assam
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. असम (Assam) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के तिनसुकिया जिले में आज यानी बुधवार को सुरक्षा बलों और संदिग्ध उल्फा-आई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। वहीं अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उग्रवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में एक आम नागरिक भी घायल बताया जा रहा है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने फिलहाल पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी है।

    जानकारी दें कि, असम राइफल्स ने मणिपुर के इंफाल में विद्रोही संगठनों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, असम राइफल्स के जवानों ने प्रतिबंधित विद्रोही संगठन RPF/PLA के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीँ इनके पास से पांच ग्रेनेड, तीन पिस्तौल, तीन आईईडी और तीन डेटोनेटर जब्त किए गए हैं। 

    साथ ही अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान पकड़े गए विद्रोहियों ने गैर-मणिपुरी स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने और त्योहारी सीजन के दौरान इंफाल घाटी में शांति भंग की साजिश को भी अब कबूल किया है।