ayodhya

    Loading

    लखनऊ: यूपी (Uttar Pradesh) के अयोध्या में दीपोत्सव (Ayodhya Deepotsav 2021) के मुख्य पर्व को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। इसके साथ ही आज नया रिकॉर्ड भी अयोध्या में बनने जा रहा है। सूबे की बीजेपी सरकार दीपोत्सव के आयोजन के जरिये इसे बेहद खास बनाना चाहती है। दीपोत्सव की विश्व स्तरीय पहचान बन गई है। दीयों को जलाने का हर साल विश्व रिकॉर्ड बन रहा है। 

    ज्ञात हो कि अयोध्या में साढ़े सात लाख दीप एक साथ 40 मिनट में जलाने और पांच मिनट तक जलते रहने का नया विश्व कीर्तिमान बनने जा रहा है। वैसे साल 2017 से शुरू हुए दीपोत्सव ने हर साल नए कीर्तिमान बनाए हैं। गिनीज बुक की टीम हर वर्ष बन रहे रिकॉर्ड की साक्षी है।  इस बार भी टीम फिर अयोध्या इसी के मद्देनजर पहुंची है।  

    दीपोत्सव का कार्यक्रम का आज दोपहर 2.30 बजे भगवान श्रीराम सीता का हेलीकॉप्टर से आगमन के साथ हो रहा है। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्री  और संत-धर्माचार्य दीप सजाकर प्रभु की अगवानी करने वाले हैं। जबकि पिछले साल राज्य सरकार ने ‘दीपोत्सव’ पर छह लाख से अधिक दीये जलाए का काम किया था। थ्री डी होलोग्राफिक और लेजर शो और आतिशबाजी का भी कार्यक्रम है। राज्य के सीएम इस दौरान सीएम सरयू आरती भी करेंगे।