RAMDEV

    Loading

    नई दिल्ली. आज सनातन धर्म को लेकर बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने एक बड़ी बात कही है। दरअसल उनका कहना था कि, देश में सनातन धर्म को नीचे दिखाया जा रहा है। वहीं आज भारत विरोधी लोग सनातन धर्म पर लांछन लगाने का प्रयास कर रहे हैं।  

    इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के बारे में कहा कि, बहुत जल्दी पाकिस्तान के 4 टुकड़े होंगे। पंजाब, पीओके और बलूचिस्तान अलग राष्ट्र बनेंगे।  इन सबका जल्द ही भारत में विलय होगा।  यही आने वाले समय की पुकार है। 

    रामदेव ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत में ही मिलेगा। फिर पाकिस्तान एक छोटा सा देश बच जाएगा। बाकी 3 हिस्से भी भारत में मिल जाएंगे और एक बार फिर अखंड भारत का सपना साकार होगा। तालिबानियों से भी अफगानिस्तान अकेले संभलने वाला नहीं है।

    जानकारी हो कि, पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक समस्या से जूझ रहा है। पाकिस्तान में सब्सिडी वाला आटा लेने के लिए आम जनता की लंबी-लंबी लाइनें लग हुई हैं। वहीं लोग खान पीने की चीज़ों के लिए आपस में  ही झगड़ रहे हैं और तो और वहां का सरकारी खजाना भी फिलहाल खाली हो चुका है। वहीं अब देश को बचाए रखने के लिए  पाकिस्तान IMF से मदद की लगातार गुहार लगा रहा है।