Pension, DA Hike
File Photo

Loading

नई दिल्ली: हाल ही में आई बड़ी खबर के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। जी हां केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में अब बढ़ोतरी होगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि डीए (DA) बढ़ेगा और आपकी सैलरी भी बढ़ेगी। सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए/डीआर में चार फीसदी की बढ़ोतरी की है। सरकार इस साल की दूसरी छमाही के लिए डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। आइए जानते है इस बारे में पूरी जानकारी क्या है… 

जुलाई में DA में चार फीसदी की बढ़ोतरी! 

आपको बता दें कि सरकार ने जनवरी से जुलाई 2023 की पहली छमाही के लिए डीए और डीआर में चार फीसदी की बढ़ोतरी की थी। कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार जुलाई में डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। चार फीसदी बढ़ोतरी होने पर केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।

DA किस आधार पर होता है तय… 

अखिल भारतीय CPI-IW डेटा के अनुसार, श्रम और रोजगार मंत्रालय का एक हिस्सा श्रम ब्यूरो केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का निर्धारण करता है। कर्मचारियों और पेंशनरों को फिलहाल 42 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है। कर्मचारियों को उनके मूल वेतन के आधार पर महंगाई भत्ता मिलता है। इसकी गणना 7वें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स का उपयोग करके की जाती है।

इतनी बढ़ेगी सैलेरी 

इस खबर के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 46 फीसदी करने से उनकी सैलरी में भी इजाफा होगा। मान लीजिए कि एक केंद्रीय कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है। 42 फीसदी के हिसाब से देखें तो डीए 7560 रुपए हो जाता है। वहीं अगर दूसरी छमाही में डीए बढ़कर 46 फीसदी हो जाता है तो यह 8,280 रुपये हो जाएगा। आसान शब्दों में कहें तो वेतन में 720 रुपए प्रति माह की बढ़ोतरी की जाएगी।

आधिकारिक बयान जारी… 

गौरतलब हो कि सरकार ने 2022 की दूसरी छमाही में डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इसलिए इस साल भी इस ग्रोथ की उम्मीद है। इस संबंध में सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में अब ये खुशखबरी वास्तव में कब बदलती है इस पर सभी केंद्रीय कर्मचारियों की नजरें गड़ी है।