Bank Holidays in May 2022 Banks will remain closed for 11 days in the month of May, see full list here
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: त्योहारों का यह पर्व सुरु हो गया है, अक्टूबर का यह माह ज्यादातर त्योहारों में ही जाने वाला है। सोमवार से नवरात्रि शुरू हो गई है और उसके बाद दशहरा फिर दिवाली का यह खास त्यौहार भी इस माह में है। इसलिए हम आपको पहले ही बता दें कि कुल मिलाकर अक्टूबर के महीने में जमकर त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में इस साल के अक्टूबर में फेस्टिव सीजन (Festive Season) आ रहा है। खुशियों के साथ-साथ अपने साथ जो सबसे खास चीज लेकर आता है, वह है छुट्टियां। लेकिन बैंक की छुट्टियां आम इंसान की तकलीफें भी बन जाती है, क्योंकि लगातार आये इन छुट्टियों की वजह से लोगों के आर्थिक व्यवहार थम जाते है। 

    वैसे तो आजकल ज्यादातर बैकिंग काम घर बैठे ही हो जाते हैं, लेकिन फिर भी कई कार्यों के लिए हमें बैंक ब्रांच जाना होता है। ऐसे में यह जरूरी है कि जब हमें ब्रांच जाना हो, उस दिन बैंक खुले रहें। इसके लिए आपको बैंकों की छुट्टियों के बारे में पता होना जरूरी है, जिससे असुविधा से बचा जा सके। जैसा कि  हमने आपको पहले ही बताया कि आने वाले अक्टूबर महीने में बंपर छुट्टियां (Holidays in October 2022) आ रही हैं। अक्टूबर में अलग-अलग जगह कुल 21 दिन बैंक बंद (Bank Holidays List) रहेंगे। बता दें कि इसमें साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक ब्रांच में कोई जरूरी काम है, तो उसे समय पर निपटा लें, यह आपके सुविधा के लिए अच्छा होगा। 

    अक्टूबर में इस तारीख और इस जगह बैंक रहेंगे बंद 

    • 1 अक्टूबर 2022 : आपको बता दें कि बैंकों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग के चलते सिक्किम में 1 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे।
    • 2 अक्टूबर 2022 : गांधी जयंती और रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।
    • 3 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) पर सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय, केरल, बिहार और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
    • 4 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा/दशहरा के चलते कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
    • 5 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव के चलते मणिपुर को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
    • 6 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (दसैन) के चलते गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे।
    • 7 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (दसैन) के चलते गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे।
    • 8 अक्टूबर 2022 : दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    • 9 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    • 13 अक्टूबर 2022 : करवा चौथ के चलते शिमला जोन में बैंक बंद रहेंगे।
    • 14 अक्टूबर 2022 : ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के चलते जम्मू और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे।
    • 16 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    • 18 अक्टूबर 2022 : कटि बिहू होने के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे।
    • 22 अक्टूबर 2022 : चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    • 23 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    • 24 अक्टूबर 2022 : काली पूजा/दीपावली/लक्ष्मी पूजन (दिवाली)/नरक चतुर्दशी के चलते गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल के अलावा पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
    • 25 अक्टूबर 2022 : लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा के चलते गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।
    • 26 अक्टूबर 2022 : गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष के चलते अहमदाबाद,बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे।
    • 27 अक्टूबर 2022 : भाईदूज के चलते गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ जोन में बैंक बंद रहेंगे।
    • 30 अक्टूबर : 2022 रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    • 31 अक्टूबर 2022 : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के चलते रांची, पटना और अहमदाबाद जोन में बैंक बंद रहेंगे।