Bharat Bandh: Long traffic jam at Gurugram-Delhi border as farmers calls for Bharat Band as a protest
Photo:ANI

    Loading

    नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों (New Agriculture Law) को लेकर किसानों (Farmers) का आंदोलन (Farmers Protest) जारी है। इसी कड़ी में किसानों ने आज यानि सोमवार को भारत बंद (Bharat Band) का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने नए कृषि कानूनों के एक साल पूरा होने पर अब एक बार फिर भारत बंद का एलान किया था है। जिसके बाद अलग-अलग जगहों पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसके चलते कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों को गुरुग्राम-दिल्ली सीमा पर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। 

    न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों को गुरुग्राम-दिल्ली सीमा पर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों द्वारा आज किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर जांच की जा रही है। जिसके चलते पूरे रस्ते पर ट्रैफिक की गति काफी धीमी है। 

    गौरतलब है कि, किसान संगठन चाहते हैं कि, सरकार नए कृषि कानूनों को वापस ले। किसान अपनी इसी मांग पर डट कर अड़े हुए हैं। हालांकि पिछले एक साल में किसानों की सरकार से कई बार बातचीत हुई लेकिन अब तक की सभी बैठकें बेनतीजा निकली हैं। पिछले एक साल से देश के कई राज्यों में इस नए कानून के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को बुलाए गए बंद में और संयुक्त किसान मोर्चे में कुल 40 किसान संगठन शामिल हैं। इसके अलावा कई बड़ी राजनीति पार्टियों से भी इस बंद को समर्थन दे रही हैं।