मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी

    Loading

    नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industry) की सलाना आम बैठक आज दोपहर दो बजे से शुरू हो चुकी है। कंपनी के 45वें एजीएम को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बड़ा ऐलान किया है। अंबानी ने बताया कि, दिवाली तक देश में 5जी (5G Service) सेवाओं को जियो लॉन्च कर देगा। 

    अंबानी ने कहा कि, चार मेट्रो शहरों दिल्ली, मुंबई कोलकाता और चेन्नई में इसे लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल जियो के पास 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम है। जियो 5जी का कवरेज शानदार होगा साथ ही यूज़र्स के लिए अफोर्डेबल होगा।  

    अंबानी ने बताया कि, जियो 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश 5जी के लिए करने जा रहा है। साथ ही बताया गया कि, Jio 5G सेवाएं सभी को हर जगह और हर चीज को उच्चतम गुणवत्ता और सामर्थ्य के साथ जोड़ेगी। अंबानी ने कहा कि, हम चीन और अमेरिका से भी आगे भारत को डेटा संचालित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

    मुकेश अंबानी ने AGM में जानकरी दी है कि, रिलायंस जियो के पास मौजूदा समय में सबसे ज्यादा 421 मिलियन मोबाइल यूज़र्स हैं। जियो ने सबसे मजबूत 4जी नेटवर्क स्थापित किया है। वहीँ, 3 में दो यूज़र्स जियो फाइबर चुन रहे हैं। ऐसे में जियो का 5जी सबसे बेहतरीन सर्विस होगा।

    वहीँ, फिक्स्ड ब्रांडबैंड में भारत अभी भी काफी पीछे है। ऐसे में मुकेश अंबानी ने कहा कि, जियो भारत को फिक्स्ड ब्रांडबैंक के मामले में दुनिया के टॉप 10 देशों में लाएगा। 5जी का ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के लिए यूज़ किया जाएगा। साथ ही रिलायंस जियो मुंबई में JIO 5जी एक्पीरिएंस सेंटर भी खोलेगा। 

    इतना ही नहीं मुकेश अंबानी ने इसकी भी घोषणा की है कि, 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में क्वालकॉम Jio की मदद करने वाला है। इसके लिए रिलायंस जियो और क्वॉलकॉम की साझेदारी भी हो गई है।