7th Pay Commission

Loading

नई दिल्ली : केंद्रीय कर्मचारियों के बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि अब केंद्रीय मंत्रीमंडल ने केंद्र को महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। जिससे अब सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को महंगाई राहत के रूप में इस अतिरिक्त किस्त का लाभ मिलेगा। 

कितना बढ़ा DA?

दरअसल, केंद्रीय मंत्रीमंडल ने यह मंजूरी शुक्रवार को दी है। कर्मचारियों को इसका लाभ 1 जनवरी, 2023 से ही प्राप्त होगा। बता दें कि इसके लागू होने के बाद इससे केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employee) का डीए 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है। यानी DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। 

कितने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

गौरतलब है कि इससे करीब 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशन भोगियों को लाभ मिलेगा। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक के दौरान  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में यह फैसला लिया गया। 

गौरतलब है कि अभी तक देश के सभी केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी की दर से डीए (DA Hike) मिल रहा था। होली के पहले ही सरकार द्वारा 4 प्रतिशत डीए हाइक किया जाना था। जिसके बाद अब सरकारी कर्मचारियों को डीए में बढ़ोत्तरी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, अब सरकार द्वारा इसे लागू कर दिया गया है।