नयी दिल्ली: कांग्रेस को फिर एक झटका लगा है। बताना चाहते हैं कि कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष सुष्मिता देव (Former Congress MP Sushmita Dev) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
वहीं कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता ने 15 अगस्त को पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा। वह असम के सिलचर से लोकसभा सदस्य रही हैं। उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है। सुष्मिता देव की गिनती कांग्रेस के युवा और तेजतर्रार नेताओं में होती है. सुष्मिता कांग्रेस के बड़े नेता संतोष मोहन देव की बेटी हैं। उनकी मां बीथिका देव असम की सिलचर विधानसभा सीट से एमएलए हैं।
सुष्मिता देव ने कांग्रेस छोड़ी-
Former Congress MP Sushmita Dev resigns from the party
(file photo) pic.twitter.com/tlEyG5aKxX
— ANI (@ANI) August 16, 2021
गौर हो कि इससे पहले सुष्मिता देव ने सोमवार सुबह अपने ट्विटर अकाउंट का प्रोफाइल बदलकर कांग्रेस की पूर्व सदस्य किया था। जिसके बाद से ही उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें सामने आ रही थी। खबर यह भी है कि सुष्मिता देव ने पार्टी से जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप से भी लेफ्ट हो गई हैं।