Photo : ANI
Photo : ANI

Loading

लखनऊ: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। आतंकी संगठन ISIS के खिलाफ राष्ट्रव्यापी कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार एनआईए की लखनऊ स्थित विशेष अदालत (special court) ने आतंकवादी गतिविधियों की साजिश रचने के मामले में आठ लोगों को दोषी ठहराया है। अब कोर्ट सोमवार को इन सभी दोषियों की सज़ा सुनाएगी। कोर्ट ने यह फैसला शुक्रवार को सुनाया है। फिलहाल इसे जांच एजेंसी की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। यह भी माना जा रहा है कि एजेंसी सही दिशा में जांच कर रही है। जिसमें कानपुर षड्यंत्र मामले (Kanpur Conspiracy Case) में आठ आरोपियों को दोषी ठहाराया गया है।    

NIA की माने तो कोर्ट ने जिन आठ लोगों को दोषी ठहराया है वह सभी ISIS के सदस्य थे और इन्होंने इस्लामिक स्टेट तथा उसके नेता अबू बक्र अल-बगदादी के प्रति ‘बायत’ (निष्ठा) की शपथ ली थी। यहीं नहीं इनमें से आतिफ मुजफ्फर समूह का एक नेता था और डॉ. जाकिर नाइक के प्रचार से प्रभावित था। NIA  के मुताबिक, जांच में आरोपियों के आईईडी बनाने और यहां तक कि हथियार, गोला-बारूद और ISIS  के झंडे के साथ कई तस्वीरें भी मिली थीं

दोषी पाए गए इन लोगों को साल 2017 में UAPA,, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कानपुर साजिश मामले में गिरफ्तार किया गया था। इन आठ लोगों के खिलाफ लखनऊ एटीसी ने केस दर्ज किया था। बाद में इसे NIA के हवाले कर दिया गया था। अब कोर्ट ने इस सभी आरोपियों को दोषी ठहराया है इस मामले में दोषियों को सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।