
नयी दिल्ली/बेगूसराय. बिहार (Bihar) से आ रही सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के बेगूसराय (Begusarai) में गंडक (Gandak) नदी पर निर्मित पुल बीच से अचानक टूटकर गिर गया है। वहीँ इस पुल का निर्माण करीब 5साल पहले ही हुआ है। लेकिन अचरज वाली बात यह है कि, एप्रोच पथ के अभाव के चलते अब तक इसका उद्घाटन नहीं हुआ था। इधर इसके गिरने के बाद लोगों ने पुल के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ये मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक का बताया जा रहा है।
जानकारी दें कि, बेगूसराय में गंडक नदी पर 14 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण हुआ था। वहीं इसकी निर्माण एजेंसी इसका जल्द से जल्द उद्घाटन कराकर हैंड ओवर करना चाहती थी, लेकिन उद्घाटन से पहले ही यह पुल अब टूटकर गिर चूका है। वह भी ऐसे कि, इस पुल का पूरा का पूरा हिस्सा ही टूटकर नदी में गिर गया है। ख़बरों के अनुसार 206 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण मुख्यमंत्री नाबार्ड योजना के तहत हुआथा। तीन दिन पहले इस पुल में दरार आने की सूचना भी मिली थी। लेकिन अब इस पुल का पूरा स्लैब ही टूट कर नदी में समा गया है।
दरअसल तीन दिन पहले ही इस पुल में दरार आने शुरू हो गए थे। इसके बाद पुल की जांच के लिए बीते शनिवार को इंजीनियरों की एक टीम पहुची थी। इंजीनियरों ने पुल को बचाने के लिए कुछ जरुरी सुझाव भी दिए थे, लेकिन इन सुझावों पर अमल से पहले ही अब यह पुल धाराशायी होकर भष्ट्राचार की भेंट चढ़ चूका है। मिली जानकारी के अनुसार निर्माण करने वाली कंपनी ने इस पुल का निर्माण कार्य बीते 23 फरवरी 2016 को शुरू किया था और महज 1 साल में ही 22 अगस्त 2017 को इसे तैयार भी कर दिया गया, लेकिन यह पुल पांच साल से उद्घाटन का इंतजार करते हुए अब धाराशायी हो चूका है।