nitish-tejasvi
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. सुबह कि बड़ी खबर के अनुसार आज यानी मंगलवार को बिहार में मंत्रिमंडल (Bihar Cabinet Expansion) विस्तार होगा। वहीं सूत्रों के अनुसार आज JDU से 11, RJD से 12 और कांग्रेस से 2 विधायक मंत्री बन सकते हैं। वहीं आज शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के राजेंद्र मंडपम में सुबह 11:30 बजे संपन्न होगा। हालाँकि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पहले ही CM और डिप्टी CM पद की शपथ ले चुके हैं। वहीं नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव दूसरी बार राज्य के डिप्टी CM के पद पर आसीन हुए हैं।

    आज JDU से मंत्री बनने वाले नेताओं के संभावित नाम

    विजय चौधरी,  बिजेंद्र प्रसाद यादव,  श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, शीला कुमारी, संजय कुमार झा, जामा खान, सुनील कुमार, लेसी सिंह, जमां खान, मदन सहनी, जयंत राज

    RJD से इन्हें मिल सकता है मंत्री पद 

    तेज प्रताप यादव, सुरेंद्र यादव, ललित यादव, रामानंद यादव, आलोक मेहता, सुधाकर सिंह, चन्द्रशेखर, कुमार सरबजीत, भाई बीरेंद्र, शाहनवाज, अख्तरुल इस्लाम शाहीन,समीर महासेठ

    कांग्रेस से इन्हें मिल सकता है मौका 

    आफाक आलम,मुरारी गौतम

    हम से ये हैं संभावित

    संतोष कुमार सुमन

    इसके साथ ही आगामी 24 अगस्त को नीतीश कुमार को विधानसभा में भी अपना बहुमत साबित करना है। गौरतलब है कि इस महागठबंधन में छोटे-बड़े मिलाकर कुल 7 दलों का समवेश है। वहीं सात दलों की ओर से कुल 164 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी नीतीश कुमार ने बीते हफ्ते ही राज्यपाल को सौंप दी थी।