
पटना: बिहार से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां विधानसभा में दिए अपने बयान पर अब राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर माफ़ी मांग ली है। जानकारी दें कि, बीते मंगलवार को CM नीतीश कुमार ने शिक्षा की भूमिका और जनसंख्या नियंत्रण में महिलाओं की भूमिका समझाने के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।
इस मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी CM नीतीश कुमार के बयान की निंदा की थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिला शिक्षा के महत्व पर अपनी टिप्पणी को वापस लिया और खेद व्यक्त किया ।
#WATCH | Bihar CM Nitish Kumar says, “I apologise & I take back my words…” pic.twitter.com/wRIB1KAI8O
— ANI (@ANI) November 8, 2023
On Bihar CM Nitish Kumar’s statement, Chairperson of the National Commission for Women (NCW) says, “NCW on behalf of every woman in this country demand an immediate and unequivocal apology from CM Nitish Kumar. His crass remarks in the Vidhan Sabha are an affront to the dignity… https://t.co/JVv4TDKouv pic.twitter.com/LFhVE096dB
— ANI (@ANI) November 7, 2023
वहीँ आज अपने इस विवादस्पद बयान पर माफ़ी मांगते हुए हुआ कहा है कि, “मैंने तो महिलाओं की शिक्षा की बात की थी। मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया। अगर किसी को मेरी कोई बात गलत लगी तो मै माफी मांगता हूं। मैं अपनी बात वापस लेता हूं।”
#WATCH | Opposition leaders protest inside Bihar Assembly over CM Nitish Kumar’s derogatory words he used to explain the role of education and the role of women in population control. pic.twitter.com/TdOe7qEv9N
— ANI (@ANI) November 8, 2023
दरअसल, बीते मंगलवार को CM नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि अगर एक महिला चाहे तो जनसंख्या को कंट्रोल कर सकती है। वह अपने अपने पति को संबंध बनाने से रोक सकती है। लेकिन वे इसे ठीक से समझा नहीं पाए। सदन में दिए गए बयान पर हंगामा मचने के बाद, आज यानी बुधवार को नीतीश ने U-टर्न लेते हुए कहा कि बस वह मुद्दे पर समझाना चाहते थे लेकिन लोगों ने इसका गलत मतलब निकला ।