NITISH
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक बड़ा राजनीतिक ऐलान और बयान दिया है। दरअसल आज उन्होंने कहा कि, साल 2025 का विधानसभा चुनाव अब RJD सुप्रीमों लालू प्रसाद (Lalu Prasad) के सुपुत्र  और राज्य के वर्तमान उपमुख्यमंत्री तेजस्‍वी यादव (Tejasvi Yadav) के नेतृत्‍व में लड़ा जाएगा। इअसके साथ ही नीतीश ने यह भी साफ कर दिया कि वे प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार भी नहीं हैं। महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक खत्‍म होने के बाद नीतीश ने आज यह यह बयान दिया है।

    जानकारी हो कि इसके पहले बीते सितंबर को RJD की राज्य परिषद की बैठक में वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत दी थी। दरअसल उन्होंने मंच से कहा था कि, नीतीश कुमार आश्रम खोल कर राजनीतिक कार्यकर्तों को प्रशिक्षण देने की बात कहते रहे हैं तो हम नीतीश जी को याद दिला रहे हैं कि आश्रम खोलिए। 2025 में नीतीश जी, तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनवाइए और उसके बाद मैं भी आपके साथ आश्रम चलूंगा और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिवानंद तिवारी जब ये बातें बोल रहे थे तब मंच पर लालू प्रसाद के साथ तेजस्वी यादव भी उस समय मौजूद थे।

    शिवानंद तिवारी यहीं नहीं रुके थे, उन्होंने इस तरह मंच से नीतीश कुमार को ना सिर्फ आश्रम चलने की ही सलाह नहीं दी थी, बल्कि यह भी कहा था कि, “विपक्षी पार्टियों को एकजुट करना तराजू पर मेंढक तौलने की तरह है। 1977 में हमलोग एक साथ आए थे। तब जयप्रकाश नारायण के व्यक्तित्व का असर था। महागठबंधन की सरकार तो बन गई लेकिन दोनों पार्टियों (राजद- जदयू) के कार्यकर्ताओं का मन भी मिलना चाहिए। यह तालमेल होना जरूरी है।”