बिहार के उपमुख्यमंत्री Tejashwi Yadav के घर गूंजी किलकारी, पत्नी राजश्री ने दिया नन्ही परी को जन्म

Loading

बिहार : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी (Tejashwi Yadav) यादव की पत्नी राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद अब वो एक बच्ची के पिता (Tejashwi Yadav Became Father) बन गए हैं। जिसकी जानकारी खुद तेजस्वी यादव ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से दी है। जिसके बाद उनकी बहन ने भी उन्हें ढेरों बधाइयां दी है। 

दरअसल, तेजस्वी यादव ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए लिखा कि ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है। साथ ही उन्होंने बच्ची के साथ एक तस्वीर भी शेयर किया है। जिसमें वो अपनी बच्ची को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। 

इस खुशी के मौके पर तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने भी कई ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, “बनकर नन्हीं सी परी मेरे घर मेहमान आई है, खुशियों की संग सौगात लाई है दादा-दादी बनने की खुशी में मम्मी-पापा के चेहरे पे जो मुस्कान लाई है।” एक दूसरे ट्वीट में लिखा, “आज किलकारी गूंजी है मेरे घर-आंगन में खुशियों का ऐसा तोहफा दिया है ईश्वर ने।”

गौरतलब है कि आरजेडी नेता ने साल 2021 के दिसंबर महीने में तेजस्वी ने राजश्री से शादी की थी। बता दें कि उस समय राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में हुए इस विवाह समारोह ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।