
नयी दिल्ली. बिहार (Bihar) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, अब IPS अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी (IPS Bhatti) को बिहार का नया DGP नियुक्त किया गया है।वहीं ये पूरा बदलाव शराब कांड के बाद हुआ है। उधर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को बिहार सरकार के गृह विभाग ने नए DGP के नाम की अधिसूचना जारी की। बता दें कि, इसके पहले राजविंदर सिंह BSF के पूर्वी कमान के ADG के पद पर कार्यरत थे।
गौरतलब है कि, IPS राजविंदर सिंह भट्टी बिहार कैडर के 1990 बैच के अधिकारी हैं। वे BSF के पूर्वी कमान के ADG के पद पर कार्यरत थे, वहीं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के डीजी पद की शोभा भी बढ़ा रहे थे। बता दें कि, DGP संजीव कुमार सिंघल का कार्यकाल 19 दिसंबर को खत्म हो रहा है। फिलहाल राजविंदर सिंह भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और BSF के पूर्वी कमांड के ADG के पद पर हैं।
IPS officer Rajwinder Singh Bhatti appointed as the new DGP of Bihar. He was serving as the ADG of Border Security Force (BSF) Eastern Command.
— ANI (@ANI) December 18, 2022
जानकारी हो कि, IPSभट्टी मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। लेकिन उनका कैडर बिहार होने की वजह से, उन्होंने बिहार में कार्य के दौरान कई बड़े बाहुबलियों को भी पकड़ कर धूल चटाई। साथ ही कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी उन्होंने हर संभव प्रयास भी किया है।
जानकारी दें कि, बिहार के बाहुबली नेता रहे शहाबुद्दीन को गिरफ्तार करने किए जो विशेष गुप्त योजना बनी थी, उसे दरअसल IPS आरएस भट्टी ने ही अंजाम दिया था। वहीं साल 2005 में हुए विधानसभा चुनाव के वक्त विशेष तौर पर उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस विशेष रूप से बिहार लाया गया था। उसके बाद इन्हें सीवान में DIG के रूप में भी पदभार दिया गया था। जिसको भी उसने बहुत ही सकुशलता से निभाया।