bihar-goverment

Loading

पटना. आखिर बिहार (Bihar) में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अगुवाई में NDA सरकार बन ही गई। कल जहाँ इसके 14 मंत्रियों ने शपथ ली थी। वहीं आज इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया है। इसमें CM नीतीश कुमार ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन, विजिलेंस समेत प्रमुख विभाग रखें हैं, जिन्हें अब अन्य मंत्रियों को फिलहाल आवंटित नहीं किया गया है वहीं  उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को वित्त, कॉमर्शियल टैक्स, पर्यावरण और वन, आपदा प्रबंधन, शहरी विकास के साथ सूचना प्रौद्योगिकी विभाग भी दिया गया है।

इन नेताओं को मिला है मंत्री-पद :

  • JDU पार्टी से : विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी, शीला मंडल 
  • BJP पार्टी से : तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, अमरेंद्र प्रताप सिंह, मंगल पांडे, रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा 
  • VIP पार्टी से : मुकेश सहनी 
  • HAM पार्टी से: संतोष सुमन

आइये देखते हैं विभागों का बंटवारा: 

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार : गृह, सामान्य प्रशासन और विजिलेंस विभाग.
  • उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद : वित्त, कॉमर्शियल टैक्स, पर्यावरण और वन, आपदा प्रबंधन, शहरी विकास और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग.
  • उपमुख्यमंत्री रेणु देवी: पंचायती राज, पिछड़ी जाति का उत्थान और ईबीसी कल्याण के साथ उद्योग मंत्रालय.
  • विजय चौधरी: ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन, सूचना और प्रसारण और संसदीय कार्य विभाग.
  • बिजेंद्र यादव: ऊर्जा के साथ ही निषेध, योजना और खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय मिला.  
  • अशोक चौधरी: भवन निर्माण, सोशल वेलफेयर, साइंस टेक्नोलॉजी के साथ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग. 
  • मेवालाल चौधरी: शिक्षा मंत्रालय.
  • शीला कुमार:  परिवहन मंत्रालय .
  • मुकेश सहनी: पशुपालन और मत्स्य मंत्रालय मिला है.
  • संतोष मांझी:  लघु सिंचाई के साथ अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग.
  • मंगल पांडेय:  स्वास्थ्य के साथ ही पथ निर्माण और कला एवं संस्कृति मंत्रालय. 
  • अमरेंद्र सिंह: कृषि, कोऑपरेटिव और गन्ना विभाग.
  • रामप्रीत पासवान: पीएचईडी विभाग.
  • जीवेश कुमार: पर्यटन, श्रम और खनन विभाग मिला है. 
  • रामसूरत: राजस्व और कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है.