सदानंद सिंह (Photo Credits-ANI Twitter)
सदानंद सिंह (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: बिहार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह (Sadanand Singh Passes Away) का आज निधन हो गया है। उन्होंने राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे भागलपुर जिले के रहने वाले थे। सिंह के निधन पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav) और हिंदुस्तानी मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। 

    तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्री सदानंद सिंह जी के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूँ। उनका लंबा सामाजिक-राजनीतिक अनुभव रहा। वो एक कुशल राजनेता थे। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। सदानंद सिंह भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा से नौ बार जीते थे। वे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थे।

    तेजस्वी यादव का ट्वीट-

    जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज मेरे पुराने साथी ने मेरा साथ छोड दिया।सदानंद बाबू हमें छोडकर चले गएं। ईश्वर उनके आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सिंह के निधन पर नीतीश कुमार ने भी शोक जताया है। सीएम ने ऐलान किया है कि सदानंद सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।